जगदलपुर: राउतगुड़ा में तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रही महिला को मारी ठोकर, महिला का पैर टूटा, दोनों घायलों को भर्ती किया गया
बस्तर थाना क्षेत्र अंतर्गत इच्छापुर रोड पर रावत गुड़ा के पास शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पर पैदल चल रही एक महिला को ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला का दाहिना पैर टूट गया। वहीं बाइक सवार युवक भी अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही 112 डायल की टीम मौके पर पहुंची