गुरुवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता के आवास पर खिचड़ी भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा, वैश्य फेडरेशन के पदाधिकारियों सहित भाजपा नेताओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।