खाजूवाला: दंतौर खाजूवाला सड़क मार्ग पर दूध से भरी पिकअप पलटी
खाजूवाला-दंतौर सड़क मार्ग पर गुरुवार को एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा दंतौर मार्ग पर चक 18 बीएलडी के पास हुआ। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। गाड़ी में दूध से भरी हुई टंकिया थी जो सड़क पर बिखर गई।