बक्सर: बक्सर में एसपी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया
Buxar, Buxar | Feb 17, 2026 शुभम आर्य द्वारा नगर अंचल कार्यालय एवं नगर थाना में स्थापित CCTV कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में लगे कैमरों की कार्यक्षमता, मॉनिटरिंग व्यवस्था, रिकॉर्डिंग प्रणाली तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। एसपी ने CCTV कैमरों के माध्यम से बक्सर संवेदनशील स्थानों की जानकारी ली।