मल्हारगढ़: महू-नीमच हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से बाइक चालक राधेश्याम की मौके पर ही दर्दनाक मौत
मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र स्थित महू-नीमच हाईवे पर कंटेनर और बाइक की टक्कर में खात्याखेड़ी निवासी राधेश्याम की दर्दनाक मौत हो गई,हादसे में कंटेनर का टायर उनके ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई,सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण बताई जा रही है,