अंबाह: अम्बाह पुलिस ने अलग-अलग स्थानो से अवैध हथियारों सहित 4 दबोचे, चार देशी कट्टे और कारतूस जब्त
Ambah, Morena | Jun 29, 2026 अम्बाह पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थानों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चार 315 बोर के देशी कट्टे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।