मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के असवा गांव के गंगा घाट पर शादी में ननिहाल आए किशोर की गंगा में स्नान के दौरान हुई मृत्यु
जिगना थाना क्षेत्र के असवा दुगारहा गांव स्थित गंगा घाट पर शनिवार की सुबह 7:00 बजे। स्नान करते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मछुआरों ने करीब 1 घंटे के बाद शव को बाहर निकाला। मृतक किशोर की पहचान जिगना थाना क्षेत्र के बजटा गांव निवासी 15 वर्षी दीपांशु पुत्र प्रेम शंकर के रूप में हुई। वह अपने ननिहाल आया हुआ था जहां दो दिन बाद उसके मामा के लड़के की शादी थी।