मुज़फ्फरनगर: शंकराचार्य के पुतला दहन पर आक्रोश, संतों के अपमान पर शिवसेना सख्त, पुतला दहन हुआ तो होगा जोरदार विरोध
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के पुतला दहन के कथित बयान पर विवाद गहरा गया है। हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के इस बयान पर शिवसेना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने चेतावनी दी कि यदि पुतला दहन हुआ तो जोरदार विरोध किया जाएगा। उन्होंने संतों के सम्मान की बात करते हुए संयम बरतने की अपील की और कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले कृत्य है