सुसनेर: सोयत: बिजली कम्पनी के खिलाफ़ चक्का जाम कर परिजन प्रदर्शन, 2 कर्मचारी पर गिरी गाज, बराई में बिजलीकर्मी की मौत का मामला
बराई में ट्रांसफार्मर पर बिजली कर्मचारी चेन सिंह की मौत के मामले में आज गुरुवार सुबह 10 बजे सोयत में पिड़ावा रोड़ चौराहा परिजनों ने चक्का जाम शुरू कर दिया है। उन्होंने बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर अनुकम्पा नियुक्ति, 50 लाख मुआवजा एवं पेंशन तथा दोषियों पर कारवाई की मांग की। 2 कर्मचारी को हटाया गया है। प्रशासन के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म हुआ है।