बहराइच: बलरामपुर इलाके में हादसे में घायल 4 लोगों का बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज, दो को लखनऊ रेफर किया गया
बहराइच बलरामपुर कोतवाली देहात क्षेत्र के फुलवरिया बाईपास पर मंगलवार भोर लगभग साढ़े चार बजे बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों को सोनौली से दिल्ली लेकर आ रही निजी बस की भिड़ंत एक मालवाहक ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही क्षण में बस और ट्रक दोनों में आग भड़क उठी। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 यात्री घायल हुए हैं। दो लखनऊ रेफर।