उज्जैन शहर: आयुष मंत्री ने धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सालय में लिफ्ट और गर्भाधान संस्कार कक्ष का लोकार्पण किया
शुक्रवार 11:00 के लगभग उच्च शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने द्वारा धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सालय में लिफ्ट और गर्भाधान संस्कार कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण लेने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सकों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश को आयुर्वेद शिक्षा और चिकित्सा के माध्यम से हमें स्वास्थ्य सेवाओं में प्रथम स्थान पर लाना होगा।