उज्जैन शहर: मक्सी रोड पर अनियंत्रित डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, बुजुर्ग की हुई मौत
उज्जैन के मक्सी रोड पर एक डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई शुक्रवार सुबह 11:00 बजे के लगभग पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि हाटकेश्वर के रहने वाले महेंद्र जोशी जो कि हममाली का काम करते हैं उन्हें एक डंपर ने मक्सी रोड कायथा के पास टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई