बेनीपुर: तारडीह राजकीय डिग्री महाविद्यालय में नामांकन शुरू पहले दिन पांच छात्राओं ने लिया प्रवेश
तारड़ीह प्रखंड के नव स्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में बुधवार से स्नातक में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई पहले ही दिन पांच छात्रों ने विभिन्न विषयों में दाखिल लिया इसमें आयुषी ने एमजीसी हिंदी जबकि संगीता प्रीति ज्योति और गुड़िया ने एमजीसी इतिहास विषय में नामांकन कराया