जिला कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बताया कि पेंशनरों की समस्याओं के तुरंत निस्तारण के लिए कोष कार्यालय खैरतल द्वारा 2 दिसंबर को जांगिड़ धर्मशाला खैरथल में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 तक शिविर आयोजित होगा। शिविर में पेंशन निर्धारण संशोधन भुगतान, देरी, दस्तावेज त्रुटियां तथा अन्य तकनीकी मुद्दों का समाधान किया जाएगा।