ब्रह्मपुर: भाजपा के बागी नेता सह ब्रह्मपुर विधानसभा से जनसुराज प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया, अटकलें तेज
ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र (199) से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सत्यप्रकाश तिवारी ने सोमवार की दोपहर 1 बजे अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोपहर 1 बजे नामांकन वापसी की पुष्टि की। उप निर्वाचन पदाधिकारी सह डुमरांव के भूमि सुधार उपसमाहर्ता तथा ब्रह्मपुर विधानसभा के आरओ टेस लाल सिंह ने उनके नामांकन वापसी की पुष्टि की।