जगाधरी: बुढ़िया में दहेज के लिए तंग करने व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में महिला ने दर्ज कराई शिकायत
बुढ़िया की रहने वाली दिव्या रानी ने रविवार को पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2021 में की गई थी। जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए तंग करने लगे और उससे मारपीट करते अब उसका पति उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। जिस पर पुलिस ने सोमवार के दिन 11:00 बजे मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई को शुरू किया है।