ऊना: जखेड़ा गोलीकांड में नया मोड़, गोली चलाने से पहले बहड़ाला में हुई थी मारपीट
मैहतपुर थाना क्षेत्र के जखेड़ा गोलीकांड में नया मोड़ आया है। जांच में पता चला कि घटना से पहले बहड़ाला में दो गुटों में झगड़ा हुआ था, जिसके समर्थन में घायल सुनील पुरी पहुंचे थे। बाद में शादी समारोह से लौटते समय उन्हें गोली लगी। एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।