बरेली: सिरौली थाना क्षेत्र के मोहल्ला प्यास में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, युवक ने लूटपाट का भी लगाया आरोप
सिरौली थाना क्षेत्र के मोहल्ला प्यास में दबंगों ने युवक के साथ लूटपाट व मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। वही थाना पुलिस का कहना है कि मारपीट में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मारपीट में घायल हुए युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।