राजनगर: तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए युवक की पेड़ से गिरने से हुई मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
चंदननगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सूरजपुर में तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सूरजपुर गांव निवासी 30 वर्षीय संतोष प्रजापति पहाड़ी 52 के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गया था। इसी दौरान वह अचानक पेड़ से गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन और ग्रामीण तत्काल घायल संतोष को उपचार के लिए छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंच