चारामा: चारामा के आशीष जुरी ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 में सफलता हासिल की, बने ब्लॉक का गौरव
Charama, Kanker | Nov 28, 2025 चारामा नगर के बुढ़ादेव कॉलोनी भाटापारा निवासी आशीष जुरी ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 में चयनित होकर चारामा का नाम गर्व से ऊँचा किया है। परिणाम घोषित होने के बाद से उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आशीष जुरी प्रारंभिक शिक्षा गट्टा सिल्ली नगरी से, जबकि 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद में की।