वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर असलहा सटाकर बदमाशों ने एक युवक से बाइक लूट ली। आरोप है कि इसकी शिकायत युवक ने पुलिस की तो पुलिस ने इस मामले में लूट की जगह चोरी की घटना में मुकदमा दर्ज किया। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जान शुरू कर दिया है।