माधौगंज पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद से पत्रकारों द्वारा सवाल किया गया कि बिहार के एक मौलाना ने योगी आदित्यनाथ की माता जी पर टिप्पणी की है।इस पर उन्होंने कहा साधु: देखिए चाहे कोई मौलाना हो, चाहे कोई पंडित हो, किसी की माँ तक जाने की हिम्मत नहीं होनी चाहिए। योगी आदित्यनाथ की माँ हमारी माँ है। माँ के स्तर पर जाओगे तो हम जितने बैठे हैं ना, सब की माँ हमारी माँ है