सिद्धमुख: बोलेरो वाहन चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत, राजगढ़ थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
Sidhmukh, Churu | Apr 14, 2026 सादुलपुर भादरा सडक़ पर गांव मांगला के पास स्थित शक्ति मंदिर के पास एक बोलेरो ओर बाइक में टक्कर होने के कारण बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। सोमवीर 31 साल निवासी चैनपूरा छोटा ने मामला दर्ज करवाया कि उसके भाई के सही दिशा में चलती मोटरसाईकिल को दिनांक 13 अप्रेल को रात 11.30 बजे घर आते बोलेरों ने टकर मार दी, जिससे उसके भाई रमेश कुमार उम्र 29 वर्ष की मौत हो गई।