बड़वारा । स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुड़ा देवी में आज आपसी रंजिश और मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। सगे रिश्तों के बीच उपजे विवाद में एक भाई ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है।