राजगढ़: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं की समस्या सुनी।
राजगढ़ जिला मुख्यालय पर आज गुरुवार की दोपहर 3:00 के लगभग भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय वन्देमातरम भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से बात कर निराकरण करवाया । इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला पदाधिकारी और कार्य करता बड़ी संख्या में वहां मौजूद रहे।