छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने शनिवार कि रात 08 बजे रायपुर अस्पताल पहुंचकर सुकमा के गोगुंडा पहाड़ी IED विस्फोट में घायल महिला आरक्षक मुचाकी दुर्गा से मुलाकात की। उन्होंने उनकी बहन और परिजनों से भी बातचीत की और राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।