नववर्ष पर रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और भक्तों ने धोक लगाकर मनोकामनाएं मांगीं। मंदिर को फूलों व रंग-बिरंगी सजावट से भव्य रूप दिया गया। विशेष पूजा-अर्चना व आरती के साथ श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा गया। देशभर से आए भक्तों ने परंपरा अनुसार परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।