झालरापाटन: गोविंदपुरा गांव में करंट लगने से 27 वर्षीय किसान की हुई मौत
गोविंदपुरा गांव में करंट लगने से 27 वर्षीय किसान की मौत। गांव का रहने वाला 27 वर्षीय बनवारी शनिवार सुबह 9:00 बजे अपने खेत पर सिंचाई करने के लिए गया था लेकिन शाम 4:00 बजे तक भी जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी मां तलाश करते हुए खेत पर पहुंची जहां वह बिजली के तारों से चिपका हुआ था। बनवारी को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।