सोमवार की शाम 5 बजे जानकारी देते हुए एएसपी ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस ने ₹2.50 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वादी राजेश कुमार निवासी तैयबपुर कमालपुर की सिम पोर्ट कर उनके खाते से राशि निकाल ली गई थी। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया।