नारायणपुर: पोखर में डूबने से दो किशोरों की मौत
खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव में पोखर में स्नान के दौरान दो मौसेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय बलवीर कुमार और 10 वर्षीय विक्रम कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों बच्चे ननिहाल आए थे और गर्मी के कारण पोखर में नहाने उतरे थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए।