मथुरा: अर्ध नग्न अवस्था में मकान की दूसरी मंजिल की छत से गिरकर वृद्ध की हुई मौत, वृंदावन गेट चौकी से चंद कदमों की घटना
मथुरा के थाना गोविंद नगर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई,जब एक बुजुर्ग अचानक मकान की दूसरी मंजिल से नीचे सड़क पर आ गिरे। हैरानी की बात यह है कि घटना के वक्त वृद्ध अर्ध नग्न अवस्था में थे मृतक की पहचान 60 वर्षीय आशीष कुमार विश्वास के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और पिछले कई सालों से मथुरा में रह रहे थे