धमतरी: सिलिडीह में लड़की पर गिरी छज्जा, मसीही अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिलीडीह निवासी कुलेश्वर देवांगन अपने पुराने मकान को तोड़ रहा है। वही शुक्रवार को उसकी बेटी काजल देवांगन ईंटों को साफ कर रही थी। तभी उसके ऊपर छज्जा गिर गई। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए धमतरी के मसीही अस्पताल लाया गया। यहां लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।