एसपी ऑफिस में चाणक्य पुरी गोलीकांड का खुलासा, पुलिस ने हत्या के प्रयास में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सतना पुलिस ने एक सनसनी खेज वारदात का बड़ा खुलासा किया है,जिसमे जमीनी विवाद पर एक व्यापारी की हत्या के प्रयास की साजिश रचने वाले पड़ोसी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने खुलासा करते हुए बताया कि घटना तीन अगस्त की है जब चाणक्य पूरी कालोनी निवासी भगवत गुप्ता के घर पर दिन दहाड़े पांच नकाब पोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।