बेगूसराय: बेगूसराय में शाम 7 बजे ही छाया अंधेरा, किया गया मॉक ड्रिल
बेगूसराय में गुरुवार की शाम 7:00 बजाते ही अंधेरा छा गया. इस दौरान सायरन बजाकर आपदा एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी का अभ्यास किया गया. यह अभ्यास 15 मिनट तक किया गया. इस दौरान ब्लैक आउट उपाय, निकासी एवं शेल्टरिंग, सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन, मेडिकल रिस्पांस, अग्निशमन से संबंधित अभ्यास शामिल थे.