गुना नगर: ग्राम पठार रुसली कला पनवाड़ी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम पठार रुसली कला पनवाड़ी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।