हरनौत: मोबारकपुर गांव के पास ई-रिक्शा लूटने के दौरान ग्रामीणों ने दो पिता-पुत्र बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
हरनौत थाना क्षेत्र के मोबारकपुर गांव के पास ग्रामीणों ने दो ई रिक्शा लुटेरे को पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया। घटना बुधवार की दोपहर 1 बजे का है जहां ग्रामीणों ने घेराबंदी करते हुए दोनो बदमाश को भागने के दौरान एक पिस्तौल के साथ पकड़ लिया। हरनौत थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के हासनचक गांव के जय पासवान ई रिक्शा चलाने का काम करते हैं।