मंझनपुर: कौशांबी में सीएम योगी ने जनसभा में कहा-'जो माफिया थे उनको मिट्टी में मिला दिया है, जो बचे हैं उनसे निपटना होगा'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार दोपहर को कौशांबी के मुख्यालय मंझनपुर पहुंचे थे जहां पर लोकसभा के प्रत्याशी विनोद सोनकर के लिए एक जनसभा की है।योगी ने भाजपा को वोट मांगा है।अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी को अपने भाषण में ज्यादा प्राथमिकता देते हुए कई बार नाम लिया है।भाजपा की उपलब्धि गिनाई है लेकिन मंहगाई और रोजगार पर कोई बड़ा बयान नहीं दिया।