मंझनपुर: रामपुर मडूकी में खाना बनाते समय घर की छत पर बनी झोपड़ी में लगी आग, ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मडूकी गांव की रहने वाली रामबाबू पुत्र मगन लाल के घर की औरतें सुबह घर की छत पर बने झोपड़ी में खाना बना रही थी। तभी अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यह देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। इससे पीड़ित का हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।