छतरपुर जिले में अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत लवकुशनगर पुलिस ने अवैध 315 बोर देशी कट्टा और कारतूस के साथ आरोपी तोहीद मोहम्मद (23) निवासी गायत्री मंदिर के पीछे को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन कर चुका था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।