बरडीहा: बरडीहा में वज्रपात का कहर : खेत में मूंग तोड़ रहा युवक गंभीर रूप से झुलसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bardiha, Garhwa | Jun 30, 2026 गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के लावाचंपा गांव में मंगलवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान लावाचंपा गांव के रहने वाले रामचंद्र रजवार के पुत्र विकास राम के रूप में की गई है। फिलहाल उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है