बरेली: स्पीड ब्रेकर बना मौत का जाल: मां की गोद से छिटकी मासूम अनिता की ई-रिक्शा हादसे में हुई दर्दनाक मौत
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शादी से लौट रहे परिवार का ई-रिक्शा स्पीड ब्रेकर पर उछला, चालक ने रफ्तार कम नहीं की। मां की गोद में बैठी मासूम अनिता सड़क पर गिर गई और सिर में गंभीर चोट से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस जांच में जुटी है।