शाहनगर: पुलिस ने शाहनगर गल्ला मंडी के पास एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 25 क्वार्टर अवैध शराब बरामद
शाहनगर गल्ला मंडी के पास से एक आरोपी को पुलिस ने 25 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक पन्ना व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन पर शाहनगर थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर अवैध शराब विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।