धौलपुर: सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए होंगी विभिन्न गतिविधियां, जिला कलेक्टर और एसपी ने की बैठक
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 सड़क सुरक्षा अभियान जिले में 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक संचालित होगा। इस दौरान जिले में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न गतिविधियां संचालित की जायेंगी। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने सड़क सुरक्षा अभियान की सफलता के लिये विभिन्न विभागीय अधिकारियों को शुक्रवार शाम में निर्देशित किया है। जिला कलक्टर के अनुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा