बीना: बीना रिफाइनरी क्षेत्र के नो डेवलपमेंट जोन में बुलडोजर की मार, ठेकेदार ओर किसानो ने एसडीएम से लगाई मदद की गुहार
Bina, Sagar | Jun 30, 2026 बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। नो डेवलपमेंट जोन में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ बड़ी संख्या में ठेकेदार एवं किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे। हाथों में ज्ञापन, चेहरों पर गुस्सा और आंखों में मजबूरी... लेकर ,मंगलवार को बीपीसीएल की 5 किलोमीटर नो डेवलपमेंट जोन में प्रशासन ने कार्रवाई की है।