कटनी ग्रामीण: रीठी में गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संकल्प, जल स्रोत व कलश पूजन कर जल बचाने की शपथ दिलाई गई
गंगा दशहरा पर्व के पावन अवसर पर कटनी जिले के रीठी में ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक विधि-विधान के साथ जल स्रोत एवं कलश पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जल को जीवन का आधार बताते हुए उसके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर जल संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।