सुलतानगंज नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में रविवार को कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया गया। कृष्णानंद स्टेडियम परिसर में कला मंच, दीवार निर्माण तथा सांसद निधि से लगाए गए हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण जदयू विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल और नगर परिषद की उपसभापति नीलम देवी ने संयुक्त रूप से किया। हाईमास्ट लाइट लगने से स्टेडियम परिसर और आसपास के इलाकों