मेराल: मेराल थाना क्षेत्र के संगबरिया गांव में छत से गिरकर एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल
मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत संगबरिया गांव निवासी 60 वर्षीय राजेश्वर राम गुरुवार की देर रात छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह स्व. शीला राम के पुत्र हैं। घायल राजेश्वर राम का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को परिजनों ने बताया कि राजेश्वर राम रात में अपने घर के दूसरे तल्ले की छत पर सो रहे थे। बताया गया कि छत पर रेलिंग नहीं है। देर रात जब व