गांव गुमथल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए। कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से किसानों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी बुधवार शाम 4:00 के करीब दी गई। इस मौके पर कृषि विभाग के केहरी सिंह (बीटीएम) ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसकी मौजूद किसानों को जानकारी दी गई