धौलपुर: अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा, जवानों की परेड व कदमताल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को अधिकारियों ने आरएसी ग्राउंड धौलपुर में परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, डिप्टी कमांडेंट सुरेश सांखला एवं निहालगंज थाना प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आरएसी के जवानों द्वारा की जा रही परेड और अन्य तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। परेड की अनुशासनात्मक स्थिति,