झांसी: झांसी में गैस सिलेंडर फटने से उड़ी छत, बहू ने मंदिर में दीया जलाया तो भड़की आग, धमाका सुन पुलिसकर्मी चौकी से बाहर निकले
Jhansi, Jhansi | Apr 17, 2026 झांसी में गुरुवार रात 9 बजे एक मकान में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे कमरे की छत उड़ गई और कॉलोनी में दहशत का माहौल हो गया। धमाका सुनकर पड़ोस में बनी चौकी के पुलिसकर्मी बाहर निकल आए।पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। पुलिस के फोन करने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।